समस्तीपुर: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं रिसर्च विभाग के चेयरमैन ने स्मार्ट मीटर को घोटाला बताया
समस्तीपुर में सोमवार दोपहर 3 बजे संवाददाता सम्मेलन में पहुंचे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं रिसर्च विभाग के चेयरमैन आनन्द माधव ने स्मार्ट मीटर को लेकर अपना विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के पार्टनर और आपूर्तिकर्ता मिलजुल कर सरकार की सहभागिता से बिहार की भोली-भाली जनता को लूट रहें है।