संदेश: कोरी गांव में चार दिन बाद लापता किसान का शव मिला, गले में धोती बंधा था, बेटे ने कहा- किसी से हमारी दुश्मनी नहीं है
कोरी गांव से एक लापता किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव के बधार में शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने एक शव देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पवना थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी सकल सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शव आहार में आधा लटका हुआ था और गले में धोती बंधी हुई थी, जिससे