महमूदाबाद: सीएचसी रामपुर मथुरा में गर्भवती महिला के वैक्सीनेशन में लापरवाही, एएनएम का 15 दिन का वेतन काटने के दिए गए निर्देश
सीतापुर के रामपुर मथुरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में दो डॉक्टर अनुपस्थित मिलने पर उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। वहीं गर्भवती महिला के वैक्सीनेशन में लापरवाही पाए जाने पर एएनएम पूनम त्रिपाठी का 15 दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए।