टिब्बी: तलवाड़ा झील पुलिस ने 744 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
में नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तलवाड़ा पुलिस ने 744 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अशोक मेवाड़ा (निवासी संग्रामपुरा, चित्तौड़गढ़) के रूप में हुई है। प्रभारी जगदीश सिंह के नेतृत्व में हुई।