ज्ञानपुर: गोपीगंज में साइकिल यात्रा के माध्यम से दिया गया स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन का संदेश
भदोही साइकिलिंग क्लब की ओर से रविवार को अध्यक्ष अताउल अंसारी के नेतृत्व में पर्यावरण व स्वास्थ्य जागरूकता हेतु साइकिल यात्रा निकाली गई। बिरनई प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुस्ताक अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। साइकिल यात्रियों ने पड़ाव, कौलापुर, छतमी, भिखारीपुर सहित कई गांवों का भ्रमण कर “स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन” का संदेश दिया।