ज्ञानपुर: गोपीगंज के जगन्नाथपुर में महिला पर धारदार हथियार से हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, एएसपी शुभम अग्रवाल ने दी अहम जानकारी
थाना गोपीगंज क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर में रामकुमार उर्फ जैकी ने पार्वती देवी (40) पर धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर दिया। पूर्व में दोनों के बीच संबंध थे, लेकिन विवाद के चलते महिला ने दूरी बना ली थी। हमले के बाद घायल पार्वती को जिला अस्पताल ज्ञानपुर और फिर बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां 11 मई की सुबह इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।