हरदोई: एक वर्ष में शौकीनों ने गटक लिए एक हजार करोड़ की शराब, 700 करोड़ की देशी और 250 करोड़ की अंग्रेजी शराब बिकी
Hardoi, Hardoi | Apr 2, 2026 वित्तीय वर्ष 2025-26 में हरदोई में शराब की रिकार्ड बिक्री हुई और 1 हजार करोड़ की शराब शौकीन लोग गटक गए। जिले में शराब की 526 दुकानें हैं, इनमें 400 देशी और 126 कम्पोजिट दुकानें यानी अंग्रेजी शराब और बियर की हैं। इन दुकानों से देशी शराब जहां 700 करोड़ की पी गयी और अंग्रेजी शराब 250 करोड़ की, वहीं बियर मात्र 50 करोड़ की ही बिकी।