जोगिन्दरनगर ( पिपली ) :- उपमंडल जोगिन्दरनगर की ग्राम पंचायत पिपली में शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया ! ग्राम सभा की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान निशा ठाकुर ने की ! निर्धारित समय सुबह 11 बजे ग्राम सभा शुरू हुई, लेकिन कुल सदस्यों की तुलना में उपस्थिति कम रही ! जिसके चलते ग्राम सभा का कोरम पूरा नहीं हो सका ! जानकारी के अनुसार ग्राम सभा में केवल 90 से 95 लोग ही उपस्थित रहे ! कोरम पूरा न होने के कारण नियमानुसार ग्राम सभा को स्थगित कर अगली तिथि के लिए टालना पड़ा ! इस अवसर पर प्रधान निशा ठाकुर ने मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम सभा गांव के विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है ! इसमें सभी ग्रामीणों की भागीदारी जरूरी है ! पंचायत प्रधान निशा ठाकुर ने बताया कि आजकल धान की कटाई व घास की कटाई का सीजन चला हुआ है ! काम की व्यस्तता की वजह से भी बहुत से लोग ग्राम सभा में नहीं पहुँच पाए हैं ! उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि काम का समय होने के बावजूद भी भारी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और युवा पंचायत में पहुंचे ! इससे यही दर्शाता है कि लोग पंचायत के विकास में रुचि रखते हैं ! उन्होंने लोगों से अपील की कि भविष्य में होने वाली ग्राम सभाओं में बढ़-चढ़कर भाग लें ! प्रधान ने ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीणों के साथ अनौपचारिक चर्चा की ! जिसमें पंचायत में स्वच्छता अभियान और कूड़ा निस्तारण , पेयजल समस्या और सड़क मरम्मत पर चर्चा की ! प्रधान ने अपने सम्बोधन में कहा कि पंचायत में अगर कोई भी व्यक्ति चिट्टा बेचता है या युवाओं को नशे की ओर धकेलता है, तो उसकी सूचना तुरंत पंचायत या पुलिस को दें ! सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा ! उन्होने कहा कि पंचायत ऐसे लोगों को बिल्कुल भी बख्शेगी नहीं ! हम अपने बच्चों का भविष्य बर्बाद नहीं होने देंगे ! साथ ही पंचायत प्रधान निशा ठाकुर ने सामाजिक कुरीतियों पर भी प्रहार करते हुए मृत्यु भोज जैसी पुरानी प्रथा को बंद करने का आह्वान किया ! उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में बड़े-बड़े भोज का आयोजन परिवार पर आर्थिक बोझ डालता है और यह किसी भी तरह से सही परंपरा नहीं है ! उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि इस फिजूलखर्ची को रोककर उसी पैसे को बच्चों की शिक्षा और परिवार के भविष्य के लिए उपयोग में लाया जाए ! इस मौके पर उप-प्रधान अश्वनी ठाकुर , सभी वार्ड पंच, पंचायत सचिव अभय सिंह , सिलाई अध्यापिका रीता देवी सहित अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे ! उधर पंचायत प्रधान निशा देवी ने कहा कि अगली ग्राम सभा की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी !
#nonfollowersfriend #jogindernagar_mandi_himachal #facebookreelsviral #GramSabha #Panchayat Block Congress Committee Joginder Nagar Punjab Kesari / Himachal Indian National Congress Sukhvinder Singh Sukhu DC Mandi Ministry of Panchayati Raj, Government of India
Mandi, Mandi | Oct 3, 2026