घाघरा: घाघरा पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा, गुमला पुलिस ने दी जानकारी
Ghaghra, Gumla | Dec 4, 2025 घाघरा पुलिस ने नाबालिक लड़की को भगाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गुमला भेज दिया है।घाघरा थाना के एसआई विकास कुमार ने बताया कि पिछले 15 नवंबर को कोटामाटी ग्राम निवासी ताजिम खान एक नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर कहीं भगा कर ले गया था।नाबालिक के पिता ने घाघरा थाना में लिखित आवेदन देते हुए नाबालिग लड़की के सकुशल बरामद की गुहार लगाया था।