खंडवा नगर: जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन, कहा- पंचायत में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है
ग्राम पंचायत भंवरली में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। पंचायत के रोजगार सहायक (सर्वेयर) पर आरोप है कि वर्ष 2024–25 के सर्वे में उन्होंने पात्र हितग्राहियों को बाहर कर अपात्र लोगों के नाम जोड़ दिए, जिससे कई गरीब और जरूरतमंद परिवार आज भी योजना के लाभ से वंचित हैं , जानकारी गुरुवार सुबह 11 बजे की है