मुज़फ्फरनगर: इंस्टाग्राम की दोस्ती का खौफनाक अंजाम, कासगंज से मुजफ्फरनगर आई 16 साल की किशोरी को बंधक बनाकर तीन दिन दुष्कर्म का आरोप
मुजफ्फरनगर में इंस्टाग्राम की दोस्ती का खौफनाक मामला सामने आया है। कासगंज की 16 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर मुजफ्फरनगर बुलाने और प्रेमपुरी में तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोप है कि किशोरी का मोबाइल और सिम भी छीन लिया गया। ऋषिकेश ले जाते समय किशोरी ने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेजा है