धौलाना: पिलखुवा में ऑपरेशन शस्त्र: हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद
पिलखुवा पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र के दौरान हिस्ट्रीशीटर नन्हे पुत्र सगीर को पकड़ा। उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद। आरोपी पर सात मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।