शाहबाद: ब्लाक मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 51 जोड़ों ने शुरू किया जीवन का नया सफर
ब्लॉक परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के पूर्व नियोजित कार्यक्रम में पिहानी,टोडरपुर और शाहाबाद ब्लॉक के 51 जोड़ों ने विवाह के परिणय सूत्र में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। क्षेत्रीय विधायक एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने नव युगल जोड़ों पुष्प वर्षा करके उनका स्वागत किया और आशीर्वाद दिया।