शाहबाद: ब्लॉक पर संपन्न सामूहिक विवाह में उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा, चुनाव के वक्त पुरानी सरकारों को याद आती थीं बहू-बेटियां
उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने रविवार को दोपहर 2:00 बजे ब्लॉक मुख्यालय पर संपन्न हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के दौरान पत्रकारों से कहा पिछली सरकारों में बहू बेटियां केवल चुनाव के दौरान याद आती थीं लेकिन योगी जी की सरकार बहू बेटियों का सम्मान कर रही है और उनका विवाह भी संपन्न करा रही है।