दाउदनगर: अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय दाउदनगर के न्यायालय कर्मी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे, दिया धरना
चार सूत्री मांगों को लेकर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय दाउदनगर के न्यायालय कर्मी दूसरे दिन भी गुरुवार को हड़ताल पर रहे। गुरुवार को 10:00 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के मुख्य द्वार के समीप न्यायालय कर्मियों ने धरना दिया।व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ औरंगाबाद के संगठन मंत्री हेमंत कुमार हिमांशु ने कहा कि उनकी चार सूत्री मांगे हैं।