पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास पर राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा,उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हो गया है माइंड डिस्टर्ब
राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जिसकी गोद में जाकर बैठे हैं उसका असर तो उन पर होगा ही। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि सम्राट चौधरी का माइंड डिस्टर्ब हो गया है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय के पुरोधा हैं।