पटना ग्रामीण: बेऊर जेल से कैदी को पीछे के रास्ते से निकालने के मामले में आरोपी कक्षपाल निलंबित
बेऊर थाना की पुलिस एक अपराधी के जेल से छूटने के बाद फिर से गिरफ्तार करने के लिए बेउर जेल गेट पर इंतजार करती रही। इस बीच जेल के एक कक्षपाल ने कैदी से मिलकर पीछे के रास्ते बैरक के बाउंड्री वॉल से कैदी को निकालकर भगा दिया। मामला प्रकाश में आते ही आरोपी कक्षपाल सुबोध कुमार को जेल प्रशासन ने निलंबित कर दिया गया है।