पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट से पोती के बर्थडे पर शामिल होने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने परिवार के साथ हुए दिल्ली रवाना
27 मार्च को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी का बर्थडे है। बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए रविवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी और मीशा भारती दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान जब लालू यादव और तेजस्वी यादव से पॉलिटिकल सवाल पत्रकारों ने पूछा तो पत्रकारों के सवाल से पल्ला झाड़ते हुए लालू यादव और तेजस्वी यादव नजर आए।