फतेहपुर: फतेहपुर में ठाकुर युवराज सिंह यूनिवर्सिटी को मिली मान्यता, अब छात्रों को नहीं जाना होगा बाहर, ज्वालागंज का मामला
flफतेहपुर जिले में यूनिवर्सिटी की सौगात मिलने के बाद आज ठाकुर युवराज सिंह यूनिवर्सिटी के चांसलर अभय प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ने यूपी में तीन यूनिवर्सिटी को मान्यता दी है जिसमें फतेहपुर जनपद भी है। इस जनपद में यूनिवर्सिटी खुलने से आस पास के जनपदों के छात्र छात्राओं को बाहर शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा।