पश्चिम सिंहभूम जिले समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में आज उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित व पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना था। जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से बड़ी संख्या में पहुंचे।