बख्तियारपुर: डीएसपी के नेतृत्व में बख्तियारपुर फोरलेन पर वाहन जांच अभियान, 10 बाइकों से ₹20000 का जुर्माना वसूला
शनिवार की रात्रि 8 बजे बख्तियारपुर फोरलेन मोड़ पर डीएसपी अभिषेक सिंह ने थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा और सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जिसमें दर्जनों दो पहिया और चार पहिया वाहनों के डिक्की,ड्राइवरी लाइसेंस आदि कागजातों की चेकिंग की गई। इस दौरान 10 दो पहिया वाहन चालकों से करीब ₹20000 के चालान काटे गए।