बख्तियारपुर: लाठी-डंडे से पिटाई के बाद मृत भूषण चौधरी के परिवार से मिले बिहारी स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष विवेक शर्मा, की आर्थिक मदद
बख्तियारपुर के चकदौलत में एक सप्ताह पूर्व दलित परिवार के युवक भूषण चौधरी की गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा बेरहमी से पिटाई के बाद पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दलित परिवार से आने वाला भूषण चौधरी मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। भूषण चौधरी की मौत के बाद 5 बच्चे और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।