बख्तियारपुर: बख्तियारपुर के सिमरी निवासी इंद्रदेव राय सड़क दुर्घटना में घायल, पटना रेफर
शुक्रवार की संध्या करीब 5 बजे बख्तियारपुर थानांतर्गत SH 106 पर ई रिक्शा की ठोकर से बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी इंद्रदेव राय बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को व्यक्ति को ऑटो पर लादकर इलाज हेतु बख्तियारपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया और सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों को जानकारी दी गई।