मंझनपुर: देवरा थाम्बा में बार बालाओं के ठुमकों के बीच युवक ने शराब के नशे में स्टेज पर लोड की रिवाल्वर
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवरा थाम्बा गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बार बालाओं के डांस कार्यक्रम के दौरान युवक द्वारा खुलेआम असलहे का प्रदर्शन किया जा रहा है। वीडियो में एक युवक अंग्रेजी शराब के नशे में धुत होकर स्टेज पर रिवाल्वर लोड करता दिखाई दे रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।