ब्रह्मपुर: जवही जगदीशपुर में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गांव जयघोष से गूंजा
ब्रह्मपुर प्रखंड के जवही जगदीशपुर गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर रविवार की दोपहर 12 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल के बीच निकली इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।