मंझनपुर: जनगणना ड्यूटी में बीमार शिक्षक को लेकर मंझनपुर तहसील में बवाल, पटल सहायक पर अभद्रता का आरोप
कौशाम्बी जनपद में जनगणना 2027 के कार्य के दौरान एक बार फिर विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। सरसवां विकास खंड के खरौना गांव के शिक्षक कौशलेंद्र सिंह, जो गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, अपनी ड्यूटी के संबंध में अधिकारियों से मिलने पहुंचे थे। जहाँ पर जिलाध्यक्ष के साथ अभद्रता का आरोप लगा है।