बहराइच: दरगाह विवाद के बीच प्रबंध कमेटी के उपाध्यक्ष ने आरोप लगाने वालों पर किया पलटवार, कहा- लगाए जा रहे हैं गलत आरोप
सैय्यद सालार मसऊद गाजी की दरगाह विवाद के बीच प्रबंध कमेटी के उपाध्यक्ष मकसूद राईनी का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि वक़्फ़ नंबर-19 दरगाह शरीफ कमेटी पर जो लोग भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं वह खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, कई लोग कर्जदार हैं, ठेकों की मोटी रकम दबाए बैठे हैं और वक़्फ़ की जमीनों पर कब्जा किए हुए है इसी वजह से वह अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।