घिरोर: घिरोर में भूमि विवाद ने लिया उग्र रूप, अवैध कब्जा निर्माण व फायरिंग के आरोप, डीएम से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
घिरोर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला नायकूड मौज कोसमा हिंनूद में कृषि भूमि विवाद गंभीर रूप लेता जा रहा है प्रार्थीगण ने जिला अधिकारी मैनपुरी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी संयुक्त एवं शांति पूर्ण कब्जे वाली कृषि भूमि पर दबंगई के बल पर अवैध कब्जा जबरन निर्माण कार्य तथा जानलेवा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया