दुर्गावती: छाता गांव के पास लरमा नहर से मवेशियों से भरे तीन कंटेनर बरामद, आगे की कार्रवाई में जुटी दुर्गावती पुलिस
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत छाता गांव के पास लरमा नहर से मंगलवार की रात्रि में तीन कंटेनर से काफी संख्या में मवेशियों को दुर्गावती पुलिस ने बरामद की है। वही मवेशियों को लेकर जा रहे चालकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह 8:00 बजे थाना अध्यक्ष दुर्गावती गिरीश कुमार के द्वारा दी गई।