महागामा प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र के मेदनीचक गांव स्थित बाबा गुजर नाथ धाम शिव पार्वती मंदिर के प्रांगण में श्री -श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। भागवत कथा को लेकर सोमवार को गाजे-बाजे के साथ निकली कलश शोभा यात्रा जिसमें 1151 कन्या एवं महिलाएं शामिल हुई जो सिर पर कलश लिए जय श्रीराम और राधे राधे के जयकारे लगाते हुए चल रही थी