गभाना: महरारवल में खेत पर काम कर रहे पिता-पुत्र के साथ की गई मारपीट, पीड़ित ने थाना में दी तहरीर
थाना गभाना क्षेत्र के गांव महरावल निवासी विनोद कुमार पुत्र भगवती प्रसाद ने शाम को तीन बजे थाना में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार दोपहर 12 बजे पिता के साथ खेत पर काम कर रहे थे। तभी गांव के चंद्रपाल, सोनू, मनोज व नंदकिशोर हाथों में लाठी-डंडे लेकर आ गए और उसके साथ मारपीट कर डाली। आरोप है कि बचाब में आये पिता के साथ भी उक्त लोगों ने मारपीट कर डाली।