गभाना: गभाना के सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में छात्र संसद व शिशु भारती चुनाव संपन्न, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
गभाना के सरस्वती ज्ञान मंदिर में गुरुवार लोकतंत्र का उत्सव देखने को मिला। विद्यालय में छात्र संसद और शिशु भारती चुनाव शांतिपूर्ण व उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुबह 9 बजे से छात्र-छात्राओं ने कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और अनुशासनपूर्वक मतदान प्रक्रिया पूरी की। दोपहर में 12 बजे मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित हुए।