बीरपुर: मखवा में करंट से एक व्यक्ति की मौत, मचा कोहराम
वीरपुर थाना क्षेत्र के मखवा गांव में बुधवार को दोपहर करीब दो बजे करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मखवा निवासी 45 वर्षीय राम लगन महतो के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार राम लगन महतो घर में बैठे थे। इसी दौरान अचानक टेबल पंखा उनके ऊपर गिर पड़ा। पंखे में करंट प्रवाहित होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गए और जोरदार झटका लगते ही अचेत हो गए।