गुना नगर: कैंट थाना पुलिस ने जिला बदर अवधि का उल्लंघन करने वाले आरोपी को गुलाबगंज से किया गिरफ्तार
गुना कैंट थाना पुलिस ने जिला बदर आरोपी पकड़ा है। 31 मई को थाना प्रभारी ने बताया, 30 मई 2026 को सूचना पर गुलाबगंज कैंट से जिला बदर बदमाश मनजीत रघुवंशी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी को 16 सितंबर 2025 को गुना और आसपास के जिले से कलेक्टर ने 1 वर्ष के लिए जिला बदर घोषित किया था। आरोपी ने बिना अनुमति सूचना के प्रतिबंधित अवधि का उल्लंघन किया है।