सेवा संकल्प अभियान के तहत एक माह तक होंगी विविध गतिविधियां, जिला पंचायत में हुई बैठक
..
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक जिले में सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत सेवा, जनभागीदारी, सुशासन, जनकल्याण, नवाचार एवं विकसित भारत के संकल्प से जुड़ी विविध गतिविधियां होंगी।
अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम से होगा। इसके साथ ही ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान के दौरान युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संस्थाओं एवं आम नागरिकों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। ‘सेवा फर्स्ट-इनोवेशन चैलेंज’, ‘25 साल-25 कहानियां’ तथा ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ जैसी गतिविधियों के माध्यम से सेवा भावना, नवाचार और विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से आगे बढ़ाया जाएगा।
प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पार्टी के पदाधिकारियों को उक्त आयोजन के संदर्भ में सौंपे गए दायित्वों की बिंदू वार समीक्षा बैठक आज जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी की अध्यक्षता में कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित की गई थी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी ने कहा कि विदिशा जिले में सेवा संकल्प अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा, जिसके लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों से पूरी मेहनत, लगन और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से अभियान को सफल बनाते हुए विदिशा जिले को प्रदेश में नई पहचान और ख्याति दिलाई जा सकती है।
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने कहा कि विदिशा जिले में सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए तैयारियां पूर्ण की गई हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों से आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही, किसी भी समस्या अथवा उसके समाधान के संबंध में तत्काल अवगत कराने की बात उनके द्वारा कही गई।
कुल 13 गतिविधियां होंगी आयोजित -
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जो 13 गतिविधियां आयोजित होंगी उनमें आर्शीवाद का दीया जलाना (लाभार्थी परिवारों के घर पर तथा चयनित सार्वजनिक जगहों पर दीप प्रज्जवलन), सेवा चित्र (राष्ट्रव्यापी ड्राईंग और भाषण प्रतियोगिता)। सेवा स्मरण (संगीतमय नाट्य प्रस्तुति)। आंगन का मिलन (आंगनवाडी कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं बच्चों तथा माताओं की सक्रिय भागीदारी)। कहानी बदलाव की (सरकार की योजनाओं से जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की सक्सेस स्टोरी) सेवा ज्योति यात्रा (गांव जिला और राज्य स्तर की जनभागीदारी यात्रा, विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ)। वड़नगर (गुजरात) से वाराणसी यात्रा (07 राज्यों से गुजरने वाली जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा)। सेवा मेरा योगदान (25 प्रमुख सेवा गतिविधियों में नागरिकों की भागीदारी)। सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार (शिविर आयोजित कर आम नागरिकों को एक ही स्थान पर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना)। सेवा के रंग (घर-घर से राष्ट्र तक आभार और संकल्प की रंगोली का निर्माण)। हैकाथान और इनोवेशन चैलेंज (विद्यार्थियों, युवाओं, स्टार्टअप प्रोफेशनल्स, कॉर्पोरेट इनोवेटर और जमीनी स्तर पर नए समाधान विकसित करने वाले लोगों को जोड़ने के लिए)। जन सेवक महाकुंभ (पंचायत से पार्लियामेंट तक देशभर से सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों का राष्ट्रीय सम्मेलन)25 साल 25 कहानियां (नेशनल अनबॉक्सिंग) गणमान्य व्यक्तियों को क्यूरेटेड किट का वितरण शामिल हैं। #Vidiaha
24 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Sep 15, 2026