बरेली: शाही थाना क्षेत्र के गौसगंज में हुए बवाल के मुख्य आरोपी बख्तावर के फरार बेटों पर SSP ने किया इनाम घोषित
शाही थाना क्षेत्र के गौसगंज में हुए बवाल के 45 आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अब तक 35 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। साजिशकर्ता बख्तावर के दोनों बेटों पर एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।गांव गौसगंज में 19 जुलाई की रात एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के घरों पर पथराव किया था।