बरेली: किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज में सांप ने बच्चे को काटा, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज में सांप ने अचानक से एक बच्चे को काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से बच्चे को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बच्चे ने बताया कि घर में हुए बैठा हुआ था तभी अचानक से सांप ने काट लिया।