बरेली: भमोरा थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
भमोरा थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बलिया रोड नहर पुल के पास से दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त काफी शातिर किस्म के अपराधी हैं। जिन पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की गोली लगने से घायल हुए दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।