बरेली: कोतवाली थाना पुलिस ने फर्जी कागजातों से पासपोर्ट बनाने वाले एजेंट को किया गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
बरेली में फर्जी कागजातों से पासपोर्ट बनाने का मामला सामने आया है। आर्मी इंटेलिजेंस बरेली की सूचना के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस की टीम ने फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनाने वाले ट्रैवल एजेंट एसएस साबरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आर्मी इंटेलिजेंस के इनपुट पर पुलिस ने मंगलवार रात उसके दफ्तर पर छापा मारा। यहां से 31 पासपोर्ट बरामद हुए हैं।