कुरावली: कुरावली क्षेत्र में करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे लाइनमैन ने एसएसओ पर लगाया आरोप
विद्युत उपकेंद्र अशोकपुर सोनई पर तैनात एक संविदा लाइनमैन करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सैफई में भर्ती कराया गया। वहीं घायल लाइनमैन ने एसएसओ पर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ घटना की तहरीर थाना में दी गई। जिसमें पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।