मुरलीगंज: बंधा गांव में खेत पटवन के दौरान करंट की चपेट में आकर अधेड़ की हुई मौत, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार
नाढ़ी पंचायत के बंधा गांव वार्ड दस में बुधवार को बिजली करंट लगने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान शंकर यादव के रूप में किया गया. मृतक के पुत्र मनीष कुमार ने बताया कि धान रोप के लिए खेत में बिजली के मोटर से पानी दिया जा रहा था. खेत के क्यारियों में पानी भर जाने पर डिलिवरी पाइप को घुमाने के लिए मोटर का लाइन काट कर मोटर बंद करने गया.