सिरोही: शिवगंज में पब्लिक पार्क के सामने सांडों की भीषण भिड़ंत, डेढ़ घंटे तक रहा जाम, लोग दहशत में
Sirohi, Sirohi | Jun 18, 2026 शिवगंज। पुराने राजमार्ग स्थित पब्लिक पार्क के सामने गुरुवार सुबह सफेद व काले सांडों में भीषण भिड़ंत से अफरा-तफरी मच गई। डेढ़ घंटे तक सड़क पर लड़ते रहे, जिससे राहगीर व वाहन चालक परेशान हुए। दुकानदार सुरक्षित स्थानों पर चले गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेसहारा पशुओं की लड़ाई से लोग परेशान हैं।