मानसी: अरैया गांव में महिला को बिच्छू ने डंसा, जख्मी, सदर अस्पताल में चल रहा है उपचार
जिले के मानसी थाना क्षेत्र के अरैया गांव में 7 बजे बांध पर टहलने के दौरान एक जहरीले बिच्छू ने महिला को डंस लिया जिससे महिला जख्मी हो गई। महिला की पहचान रबिना देवी के रूप में की गई है। इधर महिला के परिजनों ने बताया कि महिला रविवार की देर शाम टेहलने के लिए बांध पर गई हुई थी। की इसी दौरान बिच्छु के डंसने के कारण वह मुर्छित हो गई।