मानसी: चकहुसैनी में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़ और फायरिंग, कई सामान क्षतिग्रस्त
मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत मानसी के वार्ड नंबर 13 स्थित चकहुसैनी गुरुवार और शुक्रवार की रात्रि एक बजे लगभग 15 की संख्या में अपराधियों ने लोगों के घरों में घुसकर तांडव मचाया है। रात करीब एक बजे जब सब सोया हुआ था। उसी वक्त मानसी ब्लॉक परिसर से कुछ दूर पहले गली चकहुसैनी गांव में घुसकर सभी अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया।