मानसी: स्मार्ट मीटर के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने मानसी प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना, राज्य सरकार पर जमकर बरसे नेता
बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में मंगलवार की दोपहर दो बजे मानसी प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया गया। इस दौरान राजद नेताओं ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं से ज्यादा रुपए की वसूली किया जा रहा है। राजद नेता सह वार्ड पार्षद अमृत ने बताया कि सरकार स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर गरीब उपभोक्ताओ