बुढ़नपुर: अतरौलिया थाना क्षेत्र के सुखीपुर गांव में सर्प दंश से 20 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, नवंबर में थी शादी
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के सुखीपुर गांव निवासी 20 वर्षी छात्रा जो घर में झाड़ू लगा रही थी उसी समय सांप ने काट लिया घटना के बाद आज रविवार को 2:00 बजे परिजन उसे अकबरपुर जिला एक निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया उसका घर गांव से बाहर खेत में बना है नवंबर महीने में उसकी शादी भी तय थी दुर्घटना के बाद परिवार में कोहराममचा हुआ है