घाटमपुर: धूमधाम से निकाली गई जवारा यात्रा, भक्तों ने किए करतब
घाटमपुर क्षेत्र के पतारा गांव में बुधवार शाम 5 बजे भक्तों के द्वारा प्रतिवर्ष की तरह धूमधाम के साथ जवारे निकाले गए। जवारे रायपुर स्थित मां काली शक्ति पीठ से उठकर कानपुर-सागर राज्यमार्ग होते हुए सदर बजार प्रांगण में पहुंचे, यहां पर भक्तों ने करतब दिखाने के बाद अपनी सांग उतरवाई। जिसके बाद माँ के चरणों मे मत्था टेककर आशीर्वाद लिया है।