इटारसी: इटारसी के वीर भगत सिंह नगर में भाजपा नगर मंडल की बैठक हुई आयोजित, संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर हुई चर्चा
बुधवार दोपहर करीब 3 बजे भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा शक्ति केंद्र क्रमांक-5 वीर भगत सिंह नगर की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण एवं पार्टी के विभिन्न अभियानों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे शामिल हुए उन्होंने आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की।