बहराइच: पूर्वांचल फैक्ट्री के पास मार्ग दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
कोतवाली देहात पुलिस ने मार्ग दुर्घटना मे हुई महिला की मौत मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बुधवार रात्रि करीब 9:30 बजे संबंध में जानकारी देते हुए मृतक महिला के भाई राधेश्याम ने बताया कि घटना 1 दिसंबर की रात्रि शाम 4 की है जब वाहन चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक उसकी बहन को ठोकर मारी गई थी उसकी मृत्यु हो गई थी।