बहराइच: रंजीतपुर के पास घर जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, व्यक्ति की हुई मौत
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत रंजीतपुर के पास पैदल घर जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी थी। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है।